प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में तमाम पश्तून बेवजह कैद करके रखे गए हैं। तमाम पश्तूनों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई है लेकिन समुदाय अपनी जायज मांगों से पीछे नहीं हटेगा। हर कुर्बानी उसे हक के लिए लड़ने की नई ताकत देगी। पश्तूनों का दशकों से चल रहा यह उत्पीड़न अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान की अत्याचारी सरकार को इसकी कीमत चुकानी होगी। इस प्रदर्शन में दुनिया के कई हिस्सों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के अतिरिक्त यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से आए पश्तून भी थे। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया कि पश्तून समुदाय को संविधान के अनुसार अधिकार दिए जाएं।
दुनिया के कई हिस्सों से आए लोग हुए प्रदर्शन में शामिल